BJP को लगा बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा

बीकानेर(उत्तराखंड पोस्ट) लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता देवी सिंह भाटी ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है ।उन्होंने कहा कि मैंने अपना इस्तीफा पार्टी प्रदेश नेतृत्व को मेल कर दिया है। भाटी ने कहा,मौजूदा सांसद मेघवाल को पार्टी विरोधी गतिविधयों
 

बीकानेर(उत्तराखंड पोस्ट) लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता देवी सिंह भाटी ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है ।उन्होंने कहा कि मैंने अपना इस्तीफा पार्टी प्रदेश नेतृत्व को मेल कर दिया है।

भाटी ने कहा,मौजूदा सांसद मेघवाल को पार्टी विरोधी गतिविधयों के चलते टिकट नहीं दिया जाना चाहिए। मैं इसपर अपनी आपत्ति पहले ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के समक्ष दर्ज करा चुका हूं।

लेकिन अब लगता है कि पार्टी नेतृत्व ने मेघवाल को फिर से टिकट देने का मन बना लिया है इसलिए मैंने इस्तीफा देने का फैसला लिया है।’हालांकि इस्तीफे के संबंध में उन्होंने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।

आपको बता दें कि देवी सिंह भाटी सन् 1980 से अब तक लगातार सात बार विधायक रह चुके हैं। भाटी केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के मुखर विरोधी रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाटी का विरोध बीकानेर सीट पर मेघवाल के लिए सिरदर्द साबित हो सकता है।

Follow us on twitter –https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/