लोस चुनाव | 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान जारी, दांव पर इन दिग्गजों का भविष्य

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) लोकसभा चुनाव 2019 के लिए आज 7 राज्यों की 59 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इन सीटों में बिहार की 8, हरियाणा की 10, झारखंड की 4, मध्य प्रदेश की 8, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की 8 और दिल्ली की 7 सीटों पर वोटिंग जारी है। यूपी
 

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) लोकसभा चुनाव 2019 के लिए आज 7 राज्यों की 59 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इन सीटों में बिहार की 8, हरियाणा की 10, झारखंड की 4, मध्य प्रदेश की 8, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की 8 और दिल्ली की 7 सीटों पर वोटिंग जारी है।

  • यूपी में सुल्तानपुर, प्रतापगढ, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही में मतदान होगा।
  • हरियाणा की अंबाला, कुरुक्षेत्र, सिरसा, हिसार, करनाल, सोनीपत, रोहतक, भिवानी-महेंद्रगढ़, गुड़गांव और फरीदाबाद में वोटिंग होनी है।
  • मध्य प्रदेश में मुरैना, भिण्ड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल और राजगढ़ में मतदान होना है।
  • पश्चिम बंगाल की तमलुक, कांथी, घाटल, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा और बिष्णुपुर लोकसभा सीटों पर वोटिंग होनी है।
  • बिहार की शिवहर, वाल्मीकि नगर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सिवान, गोपालगंज, महाराजगंज और वैशाली लोकसभा सीटों पर मतदान होगा।
  • दिल्ली की चांदनी चौक, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, ईस्ट दिल्ली, नई दिल्ली, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली, वेस्ट दिल्ली और साउथ दिल्ली में मतदान होगा।
  • झारखंड की गिरिडीह, धनबाद, जमशेदपुर और सिंहभूम में वोटिंग होनी है।

इस चरण में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (आजमगढ़), केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी (सुल्तानपुर), नरेंद्र सिंह तोमर (मुरैना), कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया (गुना) और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह (भोपाल) जैसे वरिष्ठ नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है। वहीं दिल्ली की 7 सीटों पर भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करें –https://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost