उत्तराखंड | चारधाम प्रोजक्ट के तहत 11700 करोड़ के हो रहे हैं काम, 2020 तक पूरा होगा डोबरा चांठी पुल

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने लोक निर्माण विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों चारधाम यात्रा के अन्तर्गत मोटर मार्गों के नवनिर्माण व पुननिर्माण, सेतु निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग के पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण, चौड़ीकरण व डोबरा चांठी भारी वाहन झूला सेतु निर्माण के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि डोबरा चांठी पुल
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने लोक निर्माण विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों चारधाम यात्रा के अन्तर्गत मोटर मार्गों के नवनिर्माण व पुननिर्माण, सेतु निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग के पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण, चौड़ीकरण व डोबरा चांठी भारी वाहन झूला सेतु निर्माण के कार्यों की समीक्षा की।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि डोबरा चांठी पुल का निर्माण कार्य मार्च 2020 तक पूर्ण कर लिया जाय। 440 मीटर लम्बाई के डोबरा चांठी झूला पुल का 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि जिन कार्यदाई संस्थाओं द्वारा कार्य किया जा रहा है, उनका भुगतान भी समय पर हो। उन्होंने सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत कार्ययोजना बनाने को कहा, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके। बैठक में जानकारी दी गई कि चारधाम प्रोजक्ट के तहत 11700 करोड़ रूपये के प्रस्तावित कार्यों में कार्य गतिमान है।

इस अवसर पर मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश, सचिव राधिका झा, एनएचआई से हरिओम शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी  व विडियो कांफ्रेंसिंग से जुडे़ सबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost    

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                              

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost