चारधाम यात्रा के लिए पहला जत्था आज रवाना, 40 बसों में जा रहे हैं 1200 श्रद्धालु

उत्तराखंड से बड़ी खबर है। आज चारधाम यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना होगा। यात्रा का श्रीगणेश कल से होगा। अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही यात्रा शुरू हो जाएगी।

Chardham Yatra

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)
उत्तराखंड से बड़ी खबर है। आज चारधाम यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना होगा। यात्रा का श्रीगणेश कल से होगा। अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही यात्रा शुरू हो जाएगी।

कोरोना महामारी के कारण दो साल बाद चारधाम यात्रा पूरी क्षमता के साथ संचालित हो रही है। चारधाम यात्रा के लिए सोमवार को ऋषिकेश और हरिद्वार से 40 बसें रवाना होंगी। रोटेशन की कंपनियों ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बसें सात बजे सुबह आईएसबीटी से यमुनोत्री के लिए रवाना होनी है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

चारधाम रोटेशन कंपनी के अध्यक्ष संजय शास्त्री ने बताया कि 1200 यात्री चारधाम की यात्रा पर जाएंगे। कुछ बसें ऋषिकेश और कुछ बसें हरिद्वार से रवाना होंगी। 5 मई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा का विधिवत उद्घाटन करेंगे।

चारधाम यात्रा के लिए अब तक लगभग 2.50 लाख तीर्थ यात्री पंजीकरण करा चुके हैं। चारधाम और यात्रा मार्ग पर आने वाले दो महीने के लिए होटलों में कमरों की बुकिंग फुल है। साथ ही केदारनाथ हेली सेवा के लिए 20 मई तक टिकटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पर्यटन विभाग ने गढ़वाल मंडल विकास निगम के माध्यम से केदारनाथ में टेंट लगाकर एक हजार लोगों के ठहरने की अतिरिक्त व्यवस्था की है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने प्रतिदिन यात्रियों की संख्या तय की है।

चारधाम यात्रियों के स्वागत के लिए उत्तराखंड पूरी तरह से तैयार है। इस साल चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। इस बार चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों का नया रिकार्ड बनेगा।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">