उत्तराखंड | चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का स्वागत है, नहीं होगी किसी को कोई परेशानी: धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि 03 मई को गंगोत्री एवं यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ ही 06 मई को भगवान केदारनाथ जी एवं 08 मई को भगवान बद्रीनाथ जी के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल जायेंगे।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार 03 मई को राज्य के चारधामों में से गंगोत्री एवं यमुनोत्री के कपाट खुलने के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मुख्यमंत्री ने कहा कि 3 मई को गंगोत्री एवं यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ ही 6 मई को भगवान केदारनाथ जी एवं 8 मई को भगवान बद्रीनाथ जी के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल जायेंगे।

मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि है, श्रद्धालुओं का अतिथि देवो भवः की परम्परा के अनुरूप राज्य में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सफल यात्रा की भी मुख्यमंत्री ने कामना की है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">