उत्तराखंड | चारधाम यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, CM धामी को करनी पड़ी ये अपील

पुष्कर सिंह धामी ने माना है कि दो साल बाद शुरू होने वाली चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ उम्मीद से अधिक है। रात का तापमान कम होने से यहां परेशानी भी हो रही है, लेकिन चौकस व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) चार धाम यात्रा की शुरुआत के साथ ही लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का उत्तराखंड पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया है। चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की रिकार्ड संख्या का अनुमान तो पहले से ही था लेकिन यात्रा के शुरुआती दिनों में ही श्रद्धालु इतनी बड़ी संख्या में पहुंचेंगे इसका अंदाजा किसी को नहीं था।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

यही वजह है कि अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपील करनी पड़ी है कि श्रद्धालु अपनी आगे की यात्रा तभी करें जब सभी तरह की व्यवस्थाएं हो जाएं। धामी ने कहा- पहले दिन ही यहां ज्‍यादा पर्यटक और श्रद्धालु आ गए हैं। हमने सभी तरह की व्यवस्थाएं कर रखी हैं, लेकिन जितनी व्यवस्थाएं कर रखी हैं उससे कई ज्‍यादा संख्या में लोग आ रहे हैं, जिसके कारण कुछ लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मैं सभी श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील करता हूं कि अपनी आगे की यात्रा तभी करें जब सभी तरह की व्यवस्थाएं हो जाएं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

पुष्कर सिंह धामी ने माना है कि दो साल बाद शुरू होने वाली चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ उम्मीद से अधिक है। रात का तापमान कम होने से यहां परेशानी भी हो रही है, लेकिन चौकस व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

सीएम ने कहा कि दो साल बाद शुरू होने वाली चारधाम यात्रा शुरू हुई है। इसी को लेकर दुनियाभर से लोग यहां पहुंच रहे हैं। पहाड़ में मौसम भी काफी अच्छा है इसी को लेकर पर्यटक भारी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

उन्होंने कहा कि सरकार पर्यटकों की सुविधा का पूरा ध्यान रख रही है। किसी को कोई भी परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने इसके साथ ही अपील की कि अधिक भीड़ से व्यवस्थाएं प्रभावित होती हैं, इसलिए श्रद्धालु भी इसमें सहयोग दें और प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करें।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">