बदरीनाथ दान गड़बड़ी मामला: आज BKTC सदस्यों से पूछताछ करेगी SIT, CCTV फुटेज भी खंगालेगी
Badrinath Donation Theft Case: उत्तराखंड के बदरीनाथ मंदिर में कथित चढ़ावा गड़बड़ी मामले की जांच तेज हो गई है। विशेष जांच दल (SIT) आज बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के सदस्यों के बयान दर्ज करेगा। साथ ही मंदिर परिसर में लगे CCTV फुटेज और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की भी जांच की जाएगी।
BKTC सदस्यों के दर्ज होंगे बयान
उत्तराखंड पुलिस अधिकारियों के अनुसार, SIT आज BKTC के उन सदस्यों से पूछताछ करेगी जो चढ़ावे की गिनती और संबंधित प्रक्रियाओं से जुड़े रहे हैं। जो सदस्य आज उपस्थित नहीं होंगे, उन्हें बाद में बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भेजा जाएगा।
CCTV फुटेज और रिकॉर्ड की होगी जांच
जांच टीम मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी एकत्र कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, CCTV डेटा करीब 8 टीबी का है, इसलिए इसे चरणबद्ध तरीके से सुरक्षित किया जा रहा है। हाल ही में CCTV सिस्टम बदले जाने को लेकर सवाल उठे थे। हालांकि BKTC ने स्पष्ट किया है कि यह नियमित तकनीकी प्रक्रिया थी और पुराने DVR का पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित रखा गया है, जिसे जांच एजेंसियों को उपलब्ध कराया जाएगा।
निजी सहायक प्रमोद नौटियाल निलंबित
मामले में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए BKTC ने अपने निजी सहायक प्रमोद नौटियाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। समिति ने बताया कि उन्हें 3 जुलाई को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। उन पर अपने कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर अनियमितता बरतने का आरोप है।
<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/1mehV66jB2o?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/1mehV66jB2o/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
सोशल मीडिया वीडियो के बाद शुरू हुई जांच
कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की गिनती के दौरान कथित गड़बड़ी का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद भैरव सेना नामक संगठन ने शिकायत दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की। मामले के तूल पकड़ने के बाद उत्तराखंड सरकार ने पिछले सप्ताह चार सदस्यीय विशेष जांच समिति (SIT) का गठन किया। सरकार ने टीम को 15 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। अब सभी की नजर SIT की जांच और उसकी अंतिम रिपोर्ट पर टिकी है।