चार धाम यात्री ध्यान दें, यात्रा को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, जानिए

बता दें कि कुछ दिन पहले ही चारों धामों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया है। इस बार सरकार रजिस्ट्रेशन के लिए सख्ती अपनाई हुई है। चारधाम रजिस्ट्रेशन नहीं करने पर तीर्थ यात्रियों को चारधाम जाने की अनुमति नही मिलेगी।

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) चार धाम यात्रा की शुरुआत 10 मई से होने जा रही है। चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। अभी तक 16 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है, वहीं हेलिकॉप्टर बुकिंग भी खुलते ही फुल हो गई है।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही चारों धामों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया है। इस बार सरकार रजिस्ट्रेशन के लिए सख्ती अपनाई हुई है। चारधाम रजिस्ट्रेशन नहीं करने पर तीर्थ यात्रियों को चारधाम जाने की अनुमति नही मिलेगी।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

सरकार ने रजिस्ट्रेशन की अधिकतम संख्या तय कर दी है। सरकार के मुताबिक चारों तीर्थ स्थलों पर प्रतिदिन एक तय संख्या में यात्री दर्शन के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। सरकार ते तय मानदंड के मुताबिक यमुनोत्री में 9 हजार, गंगोत्री में 11 हजार, केदारनाथ में 18 हजार और बद्रीनाथ में 20 हजार श्रद्धालु प्रतिदिन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद केदारनाथ धाम के लिए हेलिकॉप्टर सेवा के लिए भी बुकिंग 20 अप्रैल से शुरू कर दी गई है, जो भी श्रद्धालु हेलिकॉप्टर के जरिए केदारनाथ धाम पहुंचना चाहते हैं, वो हेलिकॉप्टर की बुकिंग 20 अप्रैल से करा रहे हैं। https://heliyatra.irctc.co.in/ इस वेबसाइट पर जाकर आप हेलिकॉप्टर सर्विस की बुकिंग करा सकते हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

ये भी ध्यान रखें कि हेलिकॉप्टर की बुकिंग के लिए चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन की बुकिंग अनिवार्य कर दी गई है। यह बुकिंग 10 मई, 2024 से 20 जून, 2024 तक की यात्रा के लिए की गई है।

वहीं बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.badrinath-kedarnath.gov.in पर इस बार की यात्रा के दौरान ऑनलाइन पूजा की बुकिंग भी शुरू कर दी है। यह बुकिंग 15 अप्रैल से 30 जून तक के लिए शुरू की गई है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

केदारनाथ मंदिर में षोडशोपचार पूजा-अर्चना, रूद्राभिषेक तथा शायंकालीन आरती सहित दीर्घकालिक पूजाएं शामिल हैं, इसके अलावा श्रद्धालु अपनी इच्छा से ऑनलाइन दान भी कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पिछले वर्ष केदारनाथ धाम में 20000 से अधिक श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन पूजा की बुकिंग कराई थी।