चारधाम यात्रा | रील बनाने पर कार्रवाई, 121 का कटा चालान, भरना पड़ा जुर्माना

मंदिर से 50 मीटर की दूरी तक वीडियोग्राफी और सोशल मीडिया रील्स बनाने वाले ऐसे 84 लोगों और तीर्थ क्षेत्र में नशा कर हुड़दंग मचाने वाले 59 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। रील बनाने और नशा करने वालों से पुलिस ने चालान के जरिये लगभग तीस हजार रूपये भी वसूले हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

केदारनाथ धाम/ बदरीनाथ धाम (उत्तराखंड पोस्ट) सोशल मीडिया के इस दौर में रील बनाने का खुमार युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। आप भी रील बनाने के शौकिन हैं तो सावधान हो जाइए, ये खबर आपके ही लिए है।

चारधाम यात्रा के दौरान मंदिर परिसर में अब रील बनाने वालों को शासन-प्रशासन ने सबक सिखाना शुरू कर दिया है। बता दें कि उत्तराखंड सरकार ने केदारनाथ मंदिर परिसर से पचास मीटर तक की दूरी में रील और फोटोग्राफी को पूरी तरह बैन कर दिया है

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

केदारनाथ मंदिर परिसर में रील बनाने वाले 84 लोगों की पहचान कर उनका चालान काटा गया है जिससे सरकारी खजाने में 30 हजार रुपये जमा हुए हैं।

मंदिर से 50 मीटर की दूरी तक वीडियोग्राफी और सोशल मीडिया रील्स बनाने वाले ऐसे 84 लोगों और तीर्थ क्षेत्र में नशा कर हुड़दंग मचाने वाले 59 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। रील बनाने और नशा करने वालों से पुलिस ने चालान के जरिये लगभग तीस हजार रूपये भी वसूले हैं।

वहीं श्री बदरीनाथ धाम मन्दिर परिसर में भी 50 मीटर के दायरे में वीडियोग्राफी व रील्स बनाने वाले 37 व्यक्तियों के विरुद्ध चमोली पुलिस ने चलानी कार्यवाही की। साथ ही ऐसा दोबारा न करने की सख्त हिदायत दी गई।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

इस कार्रवाई को लेकर रुद्रप्रयाग की एसपी डॉक्टर विशाखा भदाणे ने बताया कि पुलिस ने रील्स बनाने वाले और वहां नशा करने वाले कुल 143 लोगों के खिलाफ ये कार्रवाई की है। उन्होंने केदारनाथ आने वाले तीर्थयात्रियों से अपील की है कि धाम की मर्यादा बनाए रखें।