चारधाम यात्रा | कुछ घंटों में ही फुल हो गए जून तक हेलिकॉप्टर सेवा के टिकट, सितंबर-अक्तूबर की बुकिंग शुरू

शनिवार को सुबह जैसे ही केदारनाथ हेली सेवाओं की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से शुरू हुई तो लोग टिकट बुक कराने के लिए उत्साहित नजर आए। शाम तक 10 मई से लेकर 20 जून तक के सभी हेली टिकट बुक हो गए।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में 10 मई से चारधाम यात्रा की शुरुआत होने जा रही है। चारधाम यात्रा के मद्देनजर केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग जैसे ही शुरु हुई, कुछ घंटे के अंदर ही 10 मई से 20 जून तक के सभी टिकट बुक हो गए। अब मानसून सीजन को छोड़कर उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने सितंबर-अक्तूबर की हेली सेवाओं की बुकिंग विंडो खोल दी है।

शनिवार को सुबह जैसे ही केदारनाथ हेली सेवाओं की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से शुरू हुई तो लोग टिकट बुक कराने के लिए उत्साहित नजर आए। शाम तक 10 मई से लेकर 20 जून तक के सभी हेली टिकट बुक हो गए।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

युकाडा के सीईओ सी रविशंकर ने बताया कि चूंकि 20 जून से लेकर जुलाई व अगस्त में हेली सेवा ऑपरेटर कम रहते हैं। लिहाजा, इस अवधि की हेली बुकिंग अभी नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए शनिवार को ही 15 सितंबर से 31 अक्तूबर की अवधि की हेली बुकिंग भी खोल दी गई है। देर शाम तक इस अवधि की भी टिकट बुकिंग में तेजी आनी शुरू हो गई थी।

हेली सेवा का कहां का कितना किराया ?

गुप्तकाशी से केदारनाथ-8,126 रुपये

फाटा से केदारनाथ-5,774 रुपये

सिरसी से केदारनाथ-5,772 रुपये

अगर आपको भी केदारनाथ यात्रा के लिए हेली टिकट बुक कराना है तो यहां से बुक होगा केदारनाथ हेली सेवा का टिकट- https://www.heliyatra.irctc.co.in/

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">