चारधाम यात्रा | श्री केदारनाथ धाम में आस्था का सैलाब, 3 दिन में श्रद्धालुओं की संख्या ने बनाया रिकॉर्ड

केदारनाथ धाम में प्रतिदिन 20 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिससे सुबह से ही भक्तों की लंबी लाइन लग रही है। रविवार को 23,510 शिव भक्तों ने बाबा के दर्शन किए जबकि तीन दिन में ये आंकड़ा 75,139 तक पहुंच चुका है। ये बीते पांच साल में श्रद्धालुओं की संख्या के हिसाब से एक नया रिकॉर्ड है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। केदारनाथ धाम में दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में कितना उत्साह है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कपाट खुलने से अभी तक 75 हजार से ज्यादा श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।

केदारनाथ धाम में प्रतिदिन 20 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिससे सुबह से ही भक्तों की लंबी लाइन लग रही है। रविवार को 23,510 शिव भक्तों ने बाबा के दर्शन किए जबकि तीन दिन में ये आंकड़ा 75,139 तक पहुंच चुका है। ये बीते पांच साल में श्रद्धालुओं की संख्या के हिसाब से एक नया रिकॉर्ड है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

आपको बता दें कि केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को खुल गए थे। कपाटोद्घाटन पर धाम में रिकॉर्ड 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा बाबा के भक्तों को बेहतर से बेहतर तरीके से दर्शन कराए जा रहे हैं। सुबह चार से आठ बजे तक भीड़ कम होने पर भक्त गर्भगृह से दर्शन कर रहे हैं। भीड़ बढ़ने पर सभामंडप से दर्शन हो रहे हैं।

केदारनाथ धाम में औसतन 1,700 से अधिक श्रद्धालु हर घंटे दर्शन कर रहे हैं। बीकेटीसी के अनुसार, तीन दिनों में धाम में कुल 75,139 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जो बीते पांच वर्ष में नया रिकॉर्ड है। दर्शनार्थियों में 49,144 पुरुष, 25,002 महिलाएं, 991 बच्चे शामिल हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

बीकेटीसी के कार्याधिकारी रमेश चंद्र तिवारी ने बताया, धर्म दर्शन सुबह चार बजे से शुरू हो रहे हैं। अपराह्न तीन बजे भगवान केदारनाथ को भोग लगाने के लिए मंदिर बंद किया जा रहा है। साफ-सफाई के बाद पुन: चार से शाम 6.30 बजे तक भक्तों को दर्शन कराए जा रहे हैं। इसके बाद सात बजे बाबा केदार की सायंकालीन आरती के बाद बाबा केदार के शृंगार दर्शन कराए जा रहे हैं, जो सभामंडप से ही होते हैं।

केदारनाथ में जिन भक्तों द्वारा विशेष पूजा-अर्चना के लिए बुकिंग कराई गई है, उनकी पूजाएं रात्रि 11 बजे से हो रही हैं। साथ ही ऑनलाइन बुकिंग वाले भक्तों के नाम से भी मंदिर समिति द्वारा पूजाएं कराई जा रही हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">