चारधाम यात्रा | अब तक रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन, आप कब आ रहे हैं?

10 मई को कपाट खुलने के बाद से बीते 8 दिनों में 2, 15, 930 श्रद्धालुओं ने बाबा केदारनाथ के दर्शन कर लिए हैं। जिसमें से 10 हजार 70 ने हेली सेवा, 47806 ने घोड़े-खच्चरों, 1428 ने डंडी एवं 1851 श्रद्धालुओं ने कंडी के माध्यम से बाबा श्री केदार के दर्शन किए।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या के हिसाब से हर रोज नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। 10 मई को कपाट खुलने के बाद से बीते 8 दिनों में 2, 15, 930 श्रद्धालुओं ने बाबा केदारनाथ के दर्शन कर लिए हैं। जिसमें से 10 हजार 70 ने हेली सेवा, 47806 ने घोड़े-खच्चरों, 1428 ने डंडी एवं 1851 श्रद्धालुओं ने कंडी के माध्यम से बाबा श्री केदार के दर्शन किए।

जबकि 154775 श्रद्धालु अब तक पैदल ट्रैक रूट से श्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं। श्री केदारनाथ धाम में सुगम, सुरक्षित यात्रा के लिए राज्य सरकार, जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

पैदल मार्ग पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। जो किसी भी यात्री के बीमार या घायल होने पर तत्काल उपचार हेतु नजदीकी एम.आर.पी. में पहुंचा रहे हैं। गंभीर स्थिति वाले तीर्थयात्रियों को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

वीआईपी दर्शन पर रोक, ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी बंद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिये कि चारो धामों केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में 31 मई तक वीआईपी दर्शन की व्यवस्था स्थगित रखी जाय। साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि आगामी तीन दिनों तक ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन रोक दिए जाए। यह सुनिश्चित हो कि चार धाम यात्रा नियमों के अनुरूप ही चले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि उनको चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन के अनुसार जो तारीख मिली है, उसके अनुसार ही दर्शन के लिए आयें।

उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से स्वास्थ्य परीक्षण और मौसम का पूर्वानुमान देखने के बाद ही चारधाम यात्रा पर आने के लिए अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि चारधाम यात्रा भी सुरक्षित हो और सभी श्रद्धालु भी स्वस्थ और सुरक्षित हों।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए चारों धामों में प्रतिदिन के लिए जो क्षमता निर्धारित की गई है, उसके अनुसार ही दर्शन के लिए भेजे जाएं। रजिस्ट्रेशन की व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाया जाए। श्रद्धालुओं का चार धाम यात्रा हेतु रजिस्ट्रेशन होने पर ही चेक प्वाइंट से आगे जाने दें। परिवहन विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग को संयुक्त रूप से चेक पोस्ट पर चेकिंग करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि चारधाम के सभी मार्गों के एंट्री प्वाइंट एवं विकासनगर, यमुना पुल क्षेत्र, धनौल्टी, सुवाखोली में भी सख्ती से चेकिंग की व्यवस्था सुनिश्चित हो। इन स्थलों पर यात्रियों की सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा जाए।