चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अहम बैठक

यात्रा के शुरुआती हफ्ते में ही श्रद्धालुओं के सैलाब को देखते हुए व्यवस्थाएं चाक चौबंद रहे इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सभी राजनैतिक कार्यक्रम स्थगित कर चारधाम यात्रा को लेकर अहम बैठक बुलाई। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली के जिला अधिकारी भी इस बैठक में जुड़े।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। पहले हफ्ते में ही रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं।

यात्रा के शुरुआती हफ्ते में ही श्रद्धालुओं के सैलाब को देखते हुए व्यवस्थाएं चाक चौबंद रहे इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सभी राजनैतिक कार्यक्रम स्थगित कर चारधाम यात्रा को लेकर अहम बैठक बुलाई। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली के जिला अधिकारी भी इस बैठक में जुड़े।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

इससे पहले सुबह मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने चारधाम यात्रा को लेकर जरूरी जानकारी दी। मंदिर से 200 मीटर तक मोबाइल प्रतिबंधित रहेंगे। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इस संबंध में दिशा -निर्देश जारी करते हुए कहा कि नियमों का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सीएस ने कहा कि बहुत ज्यादा संख्या में श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए आ रहे हैं। इस दौरान कई लोग ऐसे भी पहुंच रहे जो आस्था नहीं बल्कि केवल घूमने के लिए आ रहे हैं और उनकी कुछ हरकतों की वजह से लोगों की आस्था को ठेस पहुंच रही है। कहा कि इस बात का विशेष ध्यान देने की जरूरत है कि यहां आस्था को कोई ठेस न पहुंचाया। धार्मिक भावनाएं आहत नहीं होनी चाहिए।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि फेक न्यूज या वीडियों के माध्यम से यात्रा को बदनाम करने वाले तत्वों के विरूद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।

आपको बता दें कि चारधाम यात्रा के लिए अब तक 27 लाख से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं  जबकि तीन लाख 34 हजार 732 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। केदारनाथ में अब तक 1,55,584, गंगोत्री में 63,078, यमुनोत्री में 70,433 और बदरीनाथ में 45,637 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">