उत्तराखंड में भारी बारिश से तबाही तो यहां भूकंप ने डराया, चारधाम यात्रा का क्या है अपडेट, यहां जानिए

कुमाऊं मंडल में भारी बारिश के अलर्ट को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। खासकर पिथौरागढ़, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में भारी से भारी बारिश होने की आशंका है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने इन जिलों के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को आज बंद रखा है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में मौसम की कहर जारी है। भारी बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। खासकर कुमाऊं में दो दिन से ज्यादा समय से लगातार बारिश हो रही है और उसके अभी भी रुकने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज भी कुमाऊं में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

कुमाऊं मंडल में भारी बारिश के अलर्ट को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। खासकर पिथौरागढ़, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में भारी से भारी बारिश होने की आशंका है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने इन जिलों के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को आज बंद रखा है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

चारधाम यात्रा जारी

रविवार को भारी बारिश की आशंका के चलते चारधाम यात्रा को स्थगित किया गया था लेकिन आज फिलहाल चारधाम यात्रा जारी रहेगी। चारधाम यात्रा मार्ग दिन में कई बार कई घंटों के लिए लैंडस्लाइड के कारण बंद हो रहे हैं. इसी खतरे को देखते हुए रविवार को चारधाम यात्रा स्थगित की गई थी। इन सब खतरों को देखते हुए गढ़वाल कमिश्नर ने चारधाम यात्रियों से मौसम की सही जानकारी लेकर ही यात्रा करने की अपील की है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

चमोली में भूकंप

भारी बारिश के कहर के बीच गढ़वाल मंडल के चमोली जिले में बीती रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रात 9 बजे के बाद आए भूकंप की तीव्रता 3.5 थी। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से निकलकर बाहर आ गए थे, हालांकि भूकंप से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र 30.60 अक्षांश उत्तर और देशांतर 79.45 पूर्व में 5 किलोमीटर की गहराई पर था।