उत्तराखंड में मौसम का कहर जारी, चारधाम यात्री ध्यान दें, नहीं तो होगी मुश्किल

रविवार को भारी बारिश की आशंका के चलते चारधाम यात्रा को स्थगित किया गया था लेकिन आज फिलहाल चारधाम यात्रा जारी रहेगी। चारधाम यात्रा मार्ग दिन में कई बार कई घंटों के लिए लैंडस्लाइड के कारण बंद हो रहे हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में मौसम की कहर जारी है। भारी बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। खासकर कुमाऊं में दो दिन से ज्यादा समय से लगातार बारिश हो रही है और उसके अभी भी रुकने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज भी कुमाऊं में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

चारधाम यात्रा जारी लेकिन श्रद्धालु ध्यान दें

रविवार को भारी बारिश की आशंका के चलते चारधाम यात्रा को स्थगित किया गया था लेकिन आज फिलहाल चारधाम यात्रा जारी रहेगी। चारधाम यात्रा मार्ग दिन में कई बार कई घंटों के लिए लैंडस्लाइड के कारण बंद हो रहे हैं ।

इसी खतरे को देखते हुए रविवार को चारधाम यात्रा स्थगित की गई थी। इन सब खतरों को देखते हुए गढ़वाल कमिश्नर ने चारधाम यात्रियों से मौसम की सही जानकारी लेकर ही यात्रा करने की अपील की है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

वहीं रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय से केदारनाथ तक बीते तीन दिन से रुक-रुककर झमाझम बारिश हो रही है, जिससे रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग कई जगहों पर अति संवेदनशील हो गया है। सड़क व पैदल मार्ग पर भूस्खलन व भू-धंसाव जोन के सक्रिय हो गए हैं। इन हालात को देखते हुए प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा के लिए अनावश्यक जोखिम नहीं लेने की अपील की है। साथ ही हाईवे से लेकर धाम तक प्रशासन, पुलिस और सुरक्षा बलों को अलर्ट रहने को कहा है।

शनिवार को फाटा के समीप पहाड़ी से पत्थर गिरने व पेड़ टूटने से हाईवे तीन घंटे तक बंद रहा था। उधर, गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर गौरीकुंड घोड़ा पड़ाव, चीरबासा, मीठा पानी, जंगलचट्टी, भीमबली, रामबाड़ा से लिनचोली, छानी कैंप तक पैदल मार्ग अति संवेदनशील है। यहां पहाड़ी से कभी भी पत्थर गिर सकते हैं। जून 2013 की आपदा के बाद पैदल मार्ग पर इन स्थानों पर हर साल हादसे हुए हैं। इधर, हाईवे व पैदल मार्ग की स्थिति को देखते हुए पुलिस अफसरों ने सभी कार्मिकों की छु्ट्टी रद्द कर दी हैं। हाईवे व पैदल मार्ग पर संवेदनशील स्थानों पुलिस जवान तैनात किए जा रहे हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मौसम को देखते हुए बाबा केदार के भक्त दर्शन के लिए केदारनाथ धाम आने से पहले अच्छी तरह मौसम की जानकारी कर लें, नहीं तो रास्ते में मुसीबत में पड़ सकते हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">