26 जनवरी को प्रमुख चौराहों पर होगा देशभक्ति गीतों का प्रसारण

मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने मंगलवार को सचिवालय में गणतंत्र दिवस समारोह के तैयारियों की समीक्षा की। बताया गया कि गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर 25 और 26 जनवरी 2016 को सभी राजकीय भवनों को प्रकाशमान किया जायेगा। प्रकाशीकरण का समय शाम 06 बजे से रात 11 बजे तक रहेगा। प्रमुख चैराहों पर देशभक्ति
 

मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने मंगलवार को सचिवालय में गणतंत्र दिवस समारोह के तैयारियों की समीक्षा की। बताया गया कि गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर 25 और 26 जनवरी 2016 को सभी राजकीय भवनों को प्रकाशमान किया जायेगा। प्रकाशीकरण का समय शाम 06 बजे से रात 11 बजे तक रहेगा। प्रमुख चैराहों पर देशभक्ति के गीतों का प्रसारण होगा। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। 26 जनवरी को सचिवालय, जनपद मुख्यालय, विभागाध्यक्ष और सरकारी कार्यालयों पर सुबह 09.30 बजे ध्वजारोहण किया जायेगा।

राजधानी में मुख्य समारोह परेड ग्राउंड में सुबह 10.30 बजे शुरू होगा। आईटीबीपी, सीआईएसएफ सिविल पुलिस, पीएसी, पीआरडी, होमगार्ड, एनएसएस स्काउड गाइर्डस द्वारा परेड में भाग लिया जायेगा। उत्कृष्ट परेड दल और झांकियों को पुरस्कृत किया जायेगा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया जायेगा। तय किया गया कि 14 जनवरी से 31 जनवरी तक पूरे प्रदेश में विशेष सफाई अभियान चलाया जायेगा। झांकियों के बाद परेड ग्राउंड में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। मुख्य सचिव ने सभी अधिकारियों को अनिवार्य रूप से समारोह में शामिल होने के निर्देश दिए हैं।