UKPSC लेखपाल/पटवारी पेपर लीक प्रकरण में 50 हजार का इनामी गिरफ्तार
उत्तराखंड पुलिस एसआईटी ने UKPSC लेखपाल/पटवारी पेपर लीक प्रकरण में 50 हजार के इनामी अभियुक्त डेविड को गिरफ्तार किया है।
Mar 20, 2023, 15:41 IST

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड पुलिस ने पेपर लीक मामले में एक और गिरफ्तारी की है। उत्तराखंड पुलिस एसआईटी ने UKPSC लेखपाल/पटवारी पेपर लीक प्रकरण में 50 हजार के इनामी अभियुक्त डेविड को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्ता अभियुक्त डेविड वर्ष 2021 में वन दरोगा भर्ती पेपर लीक प्रकरण में भी जेल जा चुका है।


