बड़ी खबर | पंचायत चुनाव के 5802 प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त, ये 24 हजार पद रहेंगे खाली

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में पंचायत चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर मिली है जिसके मुताबिक तीनों पंचायतों में 5802 प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त हुए हैं। साथ ही पंचायतों में कुल पदों की तुलना में करीब 54 प्रतिशत प्रत्याशी ही चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा करीब तीस प्रतिशत निर्विरोध चुने जा चुके हैं। बताया गया किइस बार
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में पंचायत चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर मिली है जिसके मुताबिक तीनों पंचायतों में 5802 प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त हुए हैं। साथ ही पंचायतों में कुल पदों की तुलना में करीब 54 प्रतिशत प्रत्याशी ही चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा करीब तीस प्रतिशत निर्विरोध चुने जा चुके हैं। बताया गया किइस बार करीब 24 हजार ग्राम पंचायत सदस्यों के पद रिक्त रहेंगे।

नीचे जानें बड़ी बातें-

  • कुल 66397 पदों के सापेक्ष 36227 प्रतिनिधि ही मैदान में रह गए हैं। इनमें से 22669 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।
  • सबसे बुरे हालात ग्राम पंचायत सदस्य पद पर हैं। कुल 55572 पदों की तुलना में नामांकन ही 28951 हुए।
  • निर्विरोध निर्वाचित होने वालों की संख्या हटा दी जाए तो ग्राम पंचायतों के कुल 5608 पदों पर ही प्रदेश में निर्वाचन होगा।
  • वहीं दो से अधिक संतान सहित अन्य विवादों का फर्क यह भी पड़ा की जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत में नाम वापसी के साथ ही नाम भी बड़ी संख्या में निरस्त हुए।

नीचे जानें डीटेल में

  1. ग्राम पंचायत सदस्य के पदों मे  कुल पद 55572 , इनमें से 28951 पदों पर नामांकन हुए है। जबकि 3575 निरस्त कर दिए गए है।
  2. प्रधान के कुल पद 7485 है, इनमे से 24366 पदों पर नामांकन हुआ है जबकि 793 पद निरस्त कर दिए है।
  3. सदस्य क्षेत्र पंचायत के कुद पद 2984 है, इनमें से 11294 पदों पर नामांकन हुआ है जबकि 1202 पद निरस्त कर दिए है।
  4. सदस्य जिला पंचायत के कुल पद 356 है, इनमे से 2214 पदों पर नामांकन हो चुका है, जबकि 232 पद निरस्त कर दिए गए है।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost