उत्तराखंड में यहां सामने आए कोरोना के 6 नए मामले, इतनी पहुंची संख्या

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में प्रवासियों के लौटने के सिलसिला क्या शुरु हुआ, प्रदेश में कोरोना ने भी रफ्तार पकड़ ली। गुरुवार को उत्तराखंड में 6 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। गुरुवार को देहरादून में निरंजनपुर मंडी के तीन और आढ़ती की कोरोना रिपोर्ट पाजीटिव आई है। इनकी निजी लैब में जांच कराई
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में प्रवासियों के लौटने के सिलसिला क्या शुरु हुआ, प्रदेश में कोरोना ने भी रफ्तार पकड़ ली। गुरुवार को उत्तराखंड में 6 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।

गुरुवार को देहरादून में निरंजनपुर मंडी के तीन और आढ़ती की कोरोना रिपोर्ट पाजीटिव आई है। इनकी निजी लैब में जांच कराई गई थी। वहीं, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में भर्ती रूद्रप्रयाग निवासी युवक की भी रिपोर्ट पाजीटिव आई है।

एम्स ऋषिकेश में भी दो मरीजों के सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद प्रदेश में अब कुल मरीजों की संख्या 484 पहुंच गई है। वहीं अब तक 81 मरीज ठीक हो चुके हैं।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                        

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/