उत्तराखंड में एक साल में 73 हजार लोगों को मिला अटल आयुष्मान योजना का लाभ: त्रिवेंद्र

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का दावा है कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत एक साल के दौरान उत्तराखंड में 73 हजार लोगों को इसका लाभ मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मानभारत योजना को 1 वर्ष हो चुका है। विश्व की सबसे बड़ी हेल्थकेयर स्कीम करोड़ों भारतीयों के लिए संजीवनी
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का दावा है कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत एक साल के दौरान उत्तराखंड में 73 हजार लोगों को इसका लाभ मिला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मानभारत योजना को 1 वर्ष हो चुका है। विश्व की सबसे बड़ी हेल्थकेयर स्कीम करोड़ों भारतीयों के लिए संजीवनी बन रही है। देश के 10 करोड़ गरीब परिवारों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है। एक साल में 47लाख लोग अपना कैशलेस इलाज करवा चुके हैं।

उत्तराखंड में आयुष्मान योजना का विस्तार करके राज्य के सभी 23 लाख परिवारों को इसके दायरे में लाया गया है। मुझे संतुष्टि है कि PMJAY और अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना से अब तक राज्य के 73 हजार लोग मुफ्त उपचार करवा चुके हैं।

 

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost