त्रिवेंद के साथ सात कैबिनेट मंत्री और दो राज्य मंत्रियों ने भी ली शपथ

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रुप में त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शपथ ली। साथ ही कुल नौ विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें से सात विधायकों प्रकाश पंत, सतपाल महाराज, मदन कौशिक, हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल, अरविंद पांडे और यशपाल आर्य ने बतौर कैबिनेट मंत्री और दो विधायकों धन सिंह रावत और
 

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रुप में त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शपथ ली। साथ ही कुल नौ विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें से सात विधायकों प्रकाश पंत, सतपाल महाराज, मदन कौशिक, हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल, अरविंद पांडे और यशपाल आर्य ने बतौर कैबिनेट मंत्री और दो विधायकों  धन सिंह रावत और रेखा आर्य ने बतौर राज्य मंत्री शपथ ली। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App –https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost

माना जा रहा है कि अगले एक सप्ताह में त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं, जिसमें दो और विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।

गौरतलब है कि भाजपा में मंत्री पद के लिए करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा दावेदारों के होने से त्रिवेंद्र को मंत्रिमंडल विस्तार में खासी मशक्कत करनी पड़ सकती है। त्रिवेंद्र को अपनी टीम चुनने में न सिर्फ जातीय समीकरणों का ख्याल रखना होगा बल्कि क्षेत्रीय समीकरण न बिगड़े इसका भी ध्यान रखना होगा।

गौरतलब है कि इस बार भाजपा ने उत्तराखंड में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए राज्य की 70 में से 57 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है। ऐसे में मंत्री पद के लिए बीजेपी में एक अनार सौ बीमार वाली स्थिति बनी हुई है। बहरहाल हाथ-पैर तो सभी मार रहे हैं लेकिन देखना रोचक होगा कि आखिर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की टीम में और कौन-कौन जगह बनाने में सफल होता है।