उत्तराखंड में मौसम विभाग का अलर्ट, इन जिलों के लोग रहें सावधान

उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। देवभूमी में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक अगला एक हफ्ता मैदान से लेकर पहाड़ में मौसम के लिहाज से भारी पड़ने वाला है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)
उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। देवभूमी में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक अगला एक हफ्ता मैदान से लेकर पहाड़ में मौसम के लिहाज से भारी पड़ने वाला है।

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आज रात से पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना है। वहीं, 2200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। मौसम का यह मिजाज 29 जनवरी तक देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार रात से एक बार फिर पूरे राज्य में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके चलते मैदान से पहाड़ तक बारिश होगी तो वहीं उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग ज्यादातर इलाकों में बारिश के साथ ही बर्फबारी के आसार हैं। उन्होंने बताया कि बारिश और बर्फबारी से मैदानी इलाकों में भी जोरदार सर्दी पड़ेगी।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">