उत्तराखंड के लिए बुरी खबर, शहीद हुआ देवभूमी का लाल

उत्तराखंड के लिए एक बुरी खबर मिली है। सेना में ड्यूटी में तैनात देवभूमी के लाल के निधन की खबर मिली है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट)
उत्तराखंड के लिए एक बुरी खबर मिली है। सेना में ड्यूटी में तैनात देवभूमी के लाल के निधन की खबर मिली है।

जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के लालकुआं के वार्ड नंबर 2 निवासी सेना में नायब सूबेदार धर्मेद्र कुमार गंगवार लेह में तैनात थे। अब उनकी शहादत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि भारत मां का वीर सपूत, उत्तराखंड का लाल एवं भारतीय सेना के नायब सूबेदार धर्मेद्र कुमार गंगवार (हाल निवासी- लालकुआं, वार्ड नंबर 2, जिला नैनीताल उत्तराखंड) जी लेह में अपना कर्तव्य निर्वहन करते हुए हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन का समाचार सुनकर मुझे अत्यंत दु:ख हुआ। मैं, शहीद  धर्मेंद्र कुमार गंगवार जी को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये उनके परिजनों तक अपनी संवेदनाएं संप्रेषित करता हूं। भगवान उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं उनके परिजनों को इस असहनीय दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करें।     ॐ शांति।।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">