बड़ा फैसला | उत्तराखंड में खिलाड़ियों को मालामाल करेगी धामी सरकार, आदेश भी हुआ जारी

उत्तराखंड में खिलाड़ियों के लिए अच्छी ख़बर है। खेल विभाग की ओर से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों में पदक विजेता प्रदेश के खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों के पुरस्कारों की धनराशि को बढ़ा दिया गया है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में खिलाड़ियों के लिए अच्छी ख़बर है। खेल विभाग की ओर से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों में पदक विजेता प्रदेश के खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों के पुरस्कारों की धनराशि को बढ़ा दिया गया है।

खेल पुरस्कारों की धनराशि में 30 से शत प्रतिशत की वृद्धि की गई है। शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर पुरस्कार के रूप में दो करोड़ और ओलंपिक में प्रतिभाग करने पर 50 लाख की धनराशि दी जाएगी।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

विश्व चैंपियनशिप, एशियन खेल, राष्ट्रमंडल खेल, एशियन चैंपियनशिप, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप, राष्ट्रीय खेल आदि खेलों में पदक विजेता खिलाड़ियों के पुरस्कारों की धनराशि भी बढ़ाई गई है। शासनादेश के मुताबिक इन सभी खेलों में पदक के आधार पर जितनी धनराशि तय की गई है। उस खिलाड़ी को देय धनराशि की 50 प्रतिशत धनराशि प्रशिक्षकों को समान रूप से दी जाएगी।

आदेश में यह भी कहा गया है कि ओलंपिक, विश्वकप, एशियन खेल, राष्ट्रमंडल खेलों में चयन के बाद खिलाड़ी को संबंधित प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए मान्य धनराशि का 20 प्रतिशत पहले ही उपलब्ध कराया जाएगा।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

प्रतियोगिता में प्रतिभाग या पदक जीतने पर मिलने वाली धनराशि में इसे समायोजित किया जाएगा। यदि खिलाड़ी संबंधित प्रतियोगिता में प्रतिभाग नहीं करता है तो पहले उपलब्ध कराई गई धनराशि लौटानी होगी। जूनियर खिलाड़ियों को पुरस्कार की धनराशि सीनियर वर्ग की राशि की आधी और सब जूनियर को उसका एक चौथाई भाग पुरस्कार के रूप में मिलेगा।

अब मिलेगी इतनी धनराशि

ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर दो करोड़ रुपये, रजत पदक जीतने पर डेढ़ करोड़ रुपये और कांस्य पदक जीतने पर एक करोड़ रुपये मिलेंगे। वहीं प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को 50 लाख रुपये मिलेंगे।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

इसी तरह विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर 30 लाख रुपये, रजत पदक जीतने पर 20 लाख रुपये और कांस्य पदक जीतने पर 15 लाक रुपये मिलेंगे। वहीं प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को साढ़े सात लाख रुपये मिलेंगे।

एशियन खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर 30 लाख रुपये, रजत पदक जीतने पर 20 लाख रुपये और कांस्य पदक जीतने पर 15 लाक रुपये मिलेंगे। वहीं प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों साढ़े सात लाख रुपये मिलेंगे।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">