उत्तराखंड से बड़ी खबर,सीएम धामी ने इस IAS अधिकारी को किया सस्पेंड

उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। सीएम धामी ने बड़ा एक्शन लेते हुए एक IAS अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है।इस संबंध में आदेश जारी हो गए हैं।
 
 

देहरादून(उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। सीएम धामी ने बड़ा एक्शन लेते हुए एक IAS अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है।इस संबंध में आदेश जारी हो गए हैं।

 

दरअसल पिछले कई दिनों के विजिलेंस के रडार पर चल रहे IAS राम विलास यादव को सीएम धामी ने सस्पेंड कर दिया है। राम विलास यादव बुधवार को विजिलेंस के सामने आय से अधिक संपत्ति मामले में पेश हुए थे। उन्होंने विजिलेंस के सामने अपना बयान दर्ज कराया है। इसके साथ ही उन्होंने कुछ दस्तावेज भी सौंपे हैं।

 

राम विलास यादव पर अपनी आय से 500 गुना अधिक संपत्ति दर्ज करने का आरोप है। इस संबंध में उनके खिलाफ विजिलेंस जांच चल रही है। वो लगातार जांच से बचते रहे लेकिन हाईकोर्ट से फटकार के बाद वो विजिलेंस दफ्तर पहुंचे और अपना बयान दर्ज कराया। बता दें रामविलास यादव 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले थे।