उत्तराखंड से बड़ी खबर, धामी कैबिनेट की बैठक आज, लिए जा सकते है ये फैसले 

उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। शुक्रवार को धामी कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट की बैठक में प्रदेश में चल रहे पेपर लीक विवाद के बीच सरकार समूह-ग की भर्ती परीक्षाओं को लेकर अहम फैसला ले सकती है।
 
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। शुक्रवार को धामी कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट की बैठक में प्रदेश में चल रहे पेपर लीक विवाद के बीच सरकार समूह-ग की भर्ती परीक्षाओं को लेकर अहम फैसला ले सकती है।

आपको बता दें कि शुक्रवार को शाम साढ़े चार बजे सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें समूह-ग की भर्ती परीक्षाओं का प्रस्ताव आ सकता है।

इसके अलावा भू-कानून पर समिति की सिफारिशों को कैबिनेट के समक्ष रखा जा सकता है। निर्यात को बढ़ावा देने के लिए लॉजिस्टिक पॉलिसी और उत्पादों के जीआई टैग के लिए बोर्ड के गठन का प्रस्ताव भी कैबिनेट बैठक में रखने की संभावना है।