ऋषभ पंत की सेहत को लेकर आया बड़ा अपडेट, आज मुंबई शिफ्ट किए जाएंगे

नए साल से पहले सड़क हादसे में घायल हुए भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का देहरादून के अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां उनकी हालत अब पहले से काफी बेहतर बताई जा रही है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)
नए साल से पहले सड़क हादसे में घायल हुए भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का देहरादून के अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां उनकी हालत अब पहले से काफी बेहतर बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम और बीसीसीआई लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं। इस बीच बड़ा अपडेट मिला है कि पंति को इलाज के लिए मुंबई शिफ्ट किया जाएगा।

श्याम शर्मा, डीडीसीए के निदेशक श्याम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि क्रिकेटर ऋषभ पंत को आगे के इलाज के लिए आज मुंबई स्थानांतरित किया जाएगा।

बता दें कि बीते साल 30 दिसंबर को सुबह करीब 5.30 बजे ऋषभ पंत दिल्ली से अपने गृहनगर रुड़की आ रहे थे. वो अपनी मां को सरप्राइज देना चाहते थे, इसी दौरान रुड़की लौटते समय अचानक उनकी कार दुर्घटना की शिकार हो गई। ऋषभ की कार हम्मादपुर झाल के पास रुड़की के नारसन बॉर्डर पर डिवाइडर से टकरा गई। जिसके बाद कार में भीषण आग लग गई, ऋषभ कार का शीशा तोड़कर बाहर निकले। हादसे के दौरान वो कार में अकेले थे। उनकी पीठ, माथे और पैर में चोटें आई हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">