ऋषभ पंत से मिलने अस्पताल पहुंचे CM धामी, परिवार से कही ये बात

रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह  धामी ने मैक्स अस्पताल में भर्ती भारतीय क्रिकेटर श्री ऋषभ पंत का हाल चाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से ऋषभ के स्वास्थ्य सुधार के बारे में पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने ऋषभ पंत की माताजी एवं उनकी बहन से मैक्स अस्पताल में लगभग एक घण्टे तक मुलाकात की।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) बीते 30 दिसंबर की सुबह रुड़की के नारसन में दिल्ली देहरादून-हाईवे पर एक्सीडेंट में घायल हुए क्रिकेटर ऋषभ पंत देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती है।

रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह  धामी ने मैक्स अस्पताल में भर्ती भारतीय क्रिकेटर श्री ऋषभ पंत का हाल चाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से ऋषभ के स्वास्थ्य सुधार के बारे में पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने ऋषभ पंत की माताजी एवं उनकी बहन से मैक्स अस्पताल में लगभग एक घण्टे तक मुलाकात की। उन्होंने कहा कि ऋषभ के ईलाज के लिए राज्य सरकार की ओर से पूरी मदद की जायेगी।

उन्होंने कहा कि परिजनों व चिकित्सकों के अनुसार ऋषभ पंत के स्वास्थ्य में काफी सुधार भी हो रहा है। चोटों के कारण ऋषभ के शरीर में अभी काफी दर्द है। उनका इलाज मैक्स अस्पताल में जारी रहेगा। सीएम ने कहा कि पंत के इलाज में सरकार की ओर से जिस भी तरह की मदद की जरूरत होगी वो तत्काल की जाएगी।

सीएम धामी ने कहा कि हादसे के बाद कई लोगों ने ऋषभ की मदद की थी। हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर और कंडक्टर ने ऋषभ की जान बचाई। सरकार ने 26 जनवरी को उन्हें सम्मानित करने का फैसला किया है।

बता दें कि ऋषभ पंत की हेल्थ को लेकर नया अपडेट सामने आया है। पंत को दिल्ली एयरलिफ्ट करने की ख़बरों के बीच जानकारी मिल रही है कि वह अभी देहरादून के मैक्स अस्पताल में ही रहेंगे। यहां ICU में उनको एडमिट किया गया है। ताजा अपडेट के मुताबिक ऋषभ पंत की स्थिति में अब काफी सुधार है और डॉक्टरों ने उन्हें अभी किसी दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने पर विचार नहीं कर रहे हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">