कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान, पार्टी नेताओं में मचा हडकंप

उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। गढ़वाल दौरे पर पहुंचे उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा कार्यकर्ताओ से मुलाकात करने के साथ ही उनका मन भी टटोलने का काम कर रहे है। इस बीच बड़ी खबर मिली है कि विधानसभा चुनाव में प्रदेश के जिन नेताओं के बूथों पर पार्टी प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहे, उन नेताओं को प्रदेश कार्यकारिणी में जगह नहीं मिलेगी।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)

प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कार्यकर्ताओ के बीच इस बात को कहा है। जिसके बाद से ही बिना मेहनत के पद पाने वाले कांग्रेसी नेता सकते में है। वहीं अध्यक्ष ने यह भी साफ कर दिया की जंबो कार्यकारिणी के बजाय 50-55 काबिल लोग ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी में शामिल किए जाएंगे। गढ़वाल मंडल की यात्रा में कार्यकत्र्ताओं के साथ संवाद करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कई नेता ऐसे भी सामने आए हैं जो गांव और मोहल्ले में लोगो से हाथ तक नहीं जोड़ते हैं। इनकी पार्टी को जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि काबिल लोग की प्रदेश कार्यकारिणी बनाई जाएगी।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

जिसमें पात्रता को लेकर जवानी या बुढ़ापे का कोई संबंध नहीं होगा। योग्यता और समर्पण को प्राथमिकता मिलेगी। पीसीसी अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि धरातल पर काम करने वाले सदस्यों को संगठन में सम्मान मिलेगा। कोई व्यक्ति नेता का चमचा ना बने, पार्टी का सिपाही बने इसी सोच को लेकर हम काम कर रहे हैं। यही कारण है कि हार के कारण हताश कार्यकत्र्ता अब बाहर निकलने लगा है। उन्होंने कहा कि चंपावत में होने वाले उपचुनाव में भाजपा ने कैलाश शर्मा को भेजा तो हमने विधायक मनोज तिवारी को भेजा है। दावा किया हम हर दृष्टि से भाजपा पर भारी साबित हो रहे हैं। पंचायत और निकाय चुनाव भी हम जीतेंगे और उत्तराखंड से केंद्रीय नेतृत्व को जीत का संदेश देंगे।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">