उत्तराखंड में फिर बढ़ने लगा कोरोना, 24 घंटे में मिले इतने केस

उत्तराखंड में एक बार फिर कोरोना की रफ्तार बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के चार जिलों में 24 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 27 मरीज ठीक हुए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 80 हो गई है। साथ ही संक्रमण दर में लगातार तेजी आई है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 88775 हो गई है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में एक बार फिर कोरोना की रफ्तार बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के चार जिलों में 24 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 27 मरीज ठीक हुए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 80 हो गई है। साथ ही संक्रमण दर में लगातार तेजी आई है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 88775 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को 1661 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, 24 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में 18, नैनीताल में तीन, चमोली में दो और पौड़ी जिले में एक संक्रमित मिले हैं। जबकि किसी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई। वहीं, 27 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। अब तक 88775 ठीक हो चुके हैं। नौ जिलों में 80 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें सबसे अधिक देहरादून जिले में 46 सक्रिय मामले हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 96.13 प्रतिशत और संक्रमण दर 1.42 प्रतिशत दर्ज की गई है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">