उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच डेंगू की दस्तक, मचा हड़कंप

उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राजधानी देहरादून में डेंगू का पहला केस सामने आया है। बसंत विहार क्षेत्र के इंदिरा नगर स्थित एक निजी स्कूल के 51 वर्षीय शिक्षक में डेंगू संक्रमण की पुष्टि हुई।
 
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राजधानी देहरादून में डेंगू का पहला केस सामने आया है। बसंत विहार क्षेत्र के इंदिरा नगर स्थित एक निजी स्कूल के 51 वर्षीय शिक्षक में डेंगू संक्रमण की पुष्टि हुई।

 

जानकारी के मुताबिक शिक्षक को कुछ दिनों पहले बुखार आया था। उन्होंने एक निजी लैब से डेंगू की जांच कराई तो जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। हालांकि, शिक्षक की हालत सामान्य बताई जा रही है। स्कूल के हॉस्टल में ही शिक्षक इलाज चल रहा है।

 

स्वास्थ्य विभाग ने उस क्षेत्र का दौरा किया, जहां शिक्षक रहते हैं और पढ़ाते हैं। हालांकि, वहां लार्वा नहीं मिला। नगर निगम की टीम ने स्कूल और आसपास मच्छर, लार्वानाशक रसायनों का छिड़काव किया।