उत्तराखंड में नए जिलों का होगा गठन! मुख्यमंत्री धामी ने बताया कैसे ?

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में नए जिलों के गठन को लेकर बुधवार को बड़ा बयान दिया है। सीएम धामी ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही उत्तराखंड में जनभावना के अनुरुप नए जिलों का गठन कर दिया जाएगा।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में नए जिलों के गठन को लेकर बुधवार को बड़ा बयान दिया है। सीएम धामी ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही उत्तराखंड में जनभावना के अनुरुप नए जिलों का गठन कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी ने नए जिलों के गठन के सवाल पर कहा- उत्तराखंड में हम अंत्योदय को अपना मंत्र मान विकास की यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं। इसी श्रृंखला में कुछ ज़िलों के पुनर्गठन की प्रक्रिया भी प्रस्तावित है जिस पर सरकार विचार कर रही है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

सीएम धामी ने कहा कि इस विषय पर विशुद्ध रूप से जनभावनाओं का आदर किया जाएगा। हमारा संकल्प है कि हम उत्तराखंड को भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदेश बनाएंगे और ‘उत्कृष्ट उत्तराखंड’ का स्वप्न निश्चित ही साकार होगा।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">