आज से शुरू हो रहा है पितृपक्ष, जानिए श्राद्ध की सभी तिथियां

 
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)  हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, पितृ पक्ष का आरंभ 10 सितंबर से प्रारंभ हो रहा है। । जो 25 सितंबर तक रहेगा। पितृ पक्ष भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि से शुरू होते हैं और आश्विन मास की अमावस्या को समाप्त होते हैं।

 

पितृ पक्ष में पितरों का श्राद्ध और तर्पण किया जाता है। इस पक्ष में विधि- विधान से पितर संबंधित कार्य करने से पितरों का आर्शावाद प्राप्त होता है और पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

 

मान्यता है कि कौए पितर का रूप होते हैं। श्राद्ध ग्रहण करने के लिए हमारे पितृ कौए का रूप धारण कर नियत तिथि पर दोपहर के समय हमारे घर आते हैं। अगर उन्हें श्राद्ध नहीं मिलता तो वे रुष्ट हो जाते हैं।

श्राद्ध की तिथियां

पूर्णिमा श्राद्ध – 10 सितंबर 2022-

प्रतिपदा श्राद्ध – 10 सितंबर 2022

द्वितीया श्राद्ध – 11 सितंबर 2022

तृतीया श्राद्ध – 12 सितंबर 2022

चतुर्थी श्राद्ध – 13 सितंबर 2022

पंचमी श्राद्ध – 14 सितंबर 2022

षष्ठी श्राद्ध – 15 सितंबर 2022

सप्तमी श्राद्ध – 16 सितंबर 2022

अष्टमी श्राद्ध- 18 सितंबर 2022

नवमी श्राद्ध – 19 सितंबर 2022

दशमी श्राद्ध – 20 सितंबर 2022

एकादशी श्राद्ध – 21 सितंबर 2022

द्वादशी श्राद्ध- 22 सितंबर 2022

त्रयोदशी श्राद्ध – 23 सितंबर 2022

चतुर्दशी श्राद्ध- 24 सितंबर 2022

अमावस्या श्राद्ध- 25 सितंबर 2022