आज ही निपटा लें अपने काम, अगले तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिए वजह

अगर आपने भी बैंक के काम बाद के लिए छोड़ दिए हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, अगले तीन दिन बैंक बंद रहेंगे। इससे उपभोक्ताओं को समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)
अगर आपने भी बैंक के काम बाद के लिए छोड़ दिए हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, अगले तीन दिन बैंक बंद रहेंगे। इससे उपभोक्ताओं को समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले बैंककर्मी पांच दिन बैंकिंग के साथ पेंशन के पुनर्निर्धारण को लेकर 27 जून को देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। बैंक के काम निपटाने के लिए उपभोक्ताओं के पास केवल आज ही का दिन है।

हड़ताल से पहले दो दिन अवकाश के कारण बैंक बंद रहेंगे। 25 को जून माह का अंतिम शनिवार और 26 जून को रविवार है। ऐसे में लगातार तीन दिन तक बैंक बंद रहेंगे। बैंक हड़ताल से हरिद्वार जनपद की करीब 120 के बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। शुक्रवार को बैंकों में काम होगा।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">