लड़कियों के सामने स्टंट करना पड़ा भारी, यूट्यूबर गिरफ्तार, 3 लाख तक लग सकता है जुर्माना

युवतियों को देख सड़कों पर स्टंट करना एक यू-ट्यूबर को भारी पड़ गया है। ट्रैफिक पुलिस ने उसे चिह्नित किया और पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपित यूट्यूबर को गिरफ्तार भी कर लिया। आरोपित की पहचान धनंजय सिंह निवासी कांवली रोड के रूप में हुई है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) युवतियों को देख सड़कों पर स्टंट करना एक यू-ट्यूबर को भारी पड़ गया है। ट्रैफिक पुलिस ने उसे चिह्नित किया और पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपित यूट्यूबर को गिरफ्तार भी कर लिया। आरोपित की पहचान धनंजय सिंह निवासी कांवली रोड के रूप में हुई है।

दरअसल, एसपी ट्रैफिक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि पुलिस बीते एक सप्ताह से रैश ड्राइविंग करने वाले यूट्यूबरों पर नजर रख रही है। यातायात पुलिस की आइटी टीम की ओर से अब तक 10 यू-ट्यूबरों को चिह्नित किया जा चुका है। इन्हीं में से एक धनंजय सिंह को मंगलवार को पकड़ा गया। उसने अपने चैनल पर दो वीडियो अपलोड की थीं। इसमें कैप्शन दिए हुए थे क्यूट गर्ल रियेक्शन आफ कावासाकी जेड-900 और क्यूट गर्ल मार्केट रिएक्शन। इन वीडियो में वह राह चलती लड़कियों के सामने बाइक पर स्टंट करता नजर आ रहा था।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

एसपी ने बताया कि आरोपित यू-ट्यूब पर छाने के लिए कहीं पर भी स्टंट करने लगता है। जैसे ही बाइक लड़कियों के सामने पहुंचती, वहां पर तेज एक्सीलेटर देकर उन्हें परेशान कर रहा था। इसके अलावा भी उसने कई और वीडियो भी अपने चैनल पर अपलोड किए हैं। इन धाराओं में हुआ मुकदमा : एसपी अक्षय कोंडे ने बताया कि यातायात पुलिस की ओर से स्टंट दिखाने वाले व्यक्ति के खिलाफ पहली बार कार्रवाई की गई है। आरोपित के विरुद्ध आइपीसी 177 (झूठी जानकारी देना), आइपीसी 290 (सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव), आइपीसी 509 (महिला का अनादर करना), आइपीसी 283 (लोक मार्ग पर बाधा पैदा करना) के तहत कार्रवाई की गई है।

एसपी यातायात ने बताया कि इन यू-ट्यूबर्स से पुलिस मोटर वाहन अधिनियम के तहत तीन लाख रुपये तक का जुर्माना वसूल सकती है। इसके अलावा उन्हें छह माह के लिए मुचलका पाबंद भी किया जा सकता है। ऐसा करने वालों पर नजर रखी जा रही है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">