उत्तराखंड में फिलहाल ठंड से नही मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि छह जनवरी तक प्रदेश में मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है। मंगलवार को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में बहुत अधिक कोहरा छाने की संभावना है। इसको देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)

मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य के उधमसिंह नगर तथा हरिद्वार जनपद तथा उसे लगे हुए जनपदों के मैदानी क्षेत्रों के कुछ भागों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है सुबह 6:30 से 9:00 तक का जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के मैदानी क्षेत्रों में भी माध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा।

उधर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक हल्की हवाओं और सिंधु-गांग के मैदानी इलाकों में सतह के करीब ज्यादा नमी के कारण इस समय कोहरा सामान्य है। हिमाचल से पश्चिम दिशा की तरफ बहने वाली हवाओं के चलते उत्तर भारत के मैदानी इलाकों, पश्चिमोत्तर और निकटवर्ती मध्य भारत के क्षेत्रों में अगले दो दिन के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री तक की गिरावट आने की संभावना है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">