उत्तराखंड | महंगाई भत्ते को लेकर आई बड़ी खबर, जानिए कब तक मिलेगा

उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (डीए) के लिए राज्य स्थापना दिवस तक इंतजार करना पड़ सकता है। नौ नवंबर के आसपास डीए जारी होने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य कर्मचारियों को दिवाली बोनस और चार प्रतिशत डीए देने पर सहमति बनी थी।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)

कैबिनेट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इन दोनों प्रस्तावों पर निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया था। सीएम ने दिवाली से पहले कर्मचारियों को बोनस की सौगात दे दी। डीए की मुराद अब तक पूरी नहीं हो पाई है। प्रस्ताव की फाइल मुख्यमंत्री के पास है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

महंगाई भत्ते के भुगतान से राजकोष पर सालाना 576 करोड़ रुपये खर्च बढ़ने की संभावना है। वित्त विभाग धनराशि की व्यवस्था कर रहा है। माना जा रहा है कि नजदीक आ रहे है राज्य स्थापना दिवस तक डीए टल सकता है। मुख्यमंत्री स्थापना दिवस के अवसर पर डीए की सौगात दे सकते हैं।

क्या होता है महंगाई भत्ता?

सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई से मुकाबले के लिए भत्ता देती है। इसी को महंगाई भत्ता (कर्मचारियों के लिए) और महंगाई राहत (पेंशनभोगियों के लिए) कहते हैं। केंद्र सरकार जुलाई और जनवरी में इसकी समीक्षा करती है। डीए इस बात पर भी निर्भर करता है कि कर्मचारी किस क्षेत्र में काम करता हैं यानी शहरी क्षेत्र, लघु शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों का डीए अलग-अलग होता है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">