उत्तराखंड | तपती गर्मी में ठंडक वाली ख़बर, इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के साथ ही पर्वतीय इलाकों में एक बार स्थानीय हवाओं का दबाव देखने को मिल रहा है। परिणामस्वरूप तीन मई को मैदान से लेकर पहाड़ तक पूरे राज्य में बारिश होने की पूरी संभावना है।

Weather Rain Alert

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) भीषण गर्मी के बीच राहत भरी खबर मिल रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय हो गया है।

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के साथ ही स्थानीय स्तर पर हवाओं के दबाव के चलते जहां तीन मई को राजधानी दून समेत मैदान से लेकर पहाड़ तक जबरदस्त बारिश की संभावना है, वहीं अगले 48 घंटे में राज्य के पर्वतीय इलाकों में तेज गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के साथ ही पर्वतीय इलाकों में एक बार स्थानीय हवाओं का दबाव देखने को मिल रहा है। परिणामस्वरूप तीन मई को मैदान से लेकर पहाड़ तक पूरे राज्य में बारिश होने की पूरी संभावना है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

पर्वतीय इलाकों में उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में तेज गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश की पूरी संभावना है। उन्होंने बताया कि बारिश के साथ ही तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने की भी पूरी संभावना है। मौसम के बदले मिजाज के चलते अगले 48 घंटे में मैदान से लेकर पहाड़ पर तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी, जिसके चलते गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">