उत्तराखंड | इन लोगों को बड़ी सौगात देने वाली है धामी सरकार, हो रही है ये तैयारी

आपको बता दें कि वर्तमान में समाज कल्याण विभाग की ओर से वृद्धों, विधवाओं और दिव्यांगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जाती है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत प्रदेश में लगभग साढ़े चार लाख बुजुर्गों को प्रति माह 1400 रुपये और 1.70 लाख विधवाओं को 1200 रुपये पेंशन दी जाती है। इसका भुगतान हर तिमाही किया जाता है, मतलब पेंशन को पाने के लिए लाभार्थियों को तीन माह का इंतजार करना पड़ता है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को हर महीने सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने की तैयारी कर रही है। समाज कल्याण विभाग ने बकायदा इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। इसका फायदा प्रदेश के लगभग साढ़े छह लाख लाभार्थियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

आपको बता दें कि वर्तमान में समाज कल्याण विभाग की ओर से वृद्धों, विधवाओं और दिव्यांगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जाती है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत प्रदेश में लगभग साढ़े चार लाख बुजुर्गों को प्रति माह 1400 रुपये और 1.70 लाख विधवाओं को 1200 रुपये पेंशन दी जाती है। इसका भुगतान हर तिमाही किया जाता है, मतलब पेंशन को पाने के लिए लाभार्थियों को तीन माह का इंतजार करना पड़ता है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

अब राज्य की धामी सरकार नेकेंद्र सरकार की एकीकृत वित्तीय प्रबंधन प्रणाली से जोड़ कर इस पेंशन को हर महीने देने की तैयारी की है। नई व्यवस्था से जहां भुगतान में पारदर्शिता आएगी वहीं लाभार्थियों को तीन महीने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव एल फैनई का कहना है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन को हर महीने भुगतान करने की व्यवस्था पर विचार किया जा रहा है। वर्तमान में सभी पेंशनधारकों को तीन महीने में डीबीटी के माध्यम से पेंशन दी जा रही है।