उत्तराखंड | अब जारी होगा वो आदेश, जिसका युवाओं को है बेसब्री से इंतजार

उत्तराखंड की धामी सरकार ने प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए खेल नीति का ऐलान किया था लेकिन इसका शासनादेश तक जारी नहीं हो पाया था। अब इसको लेकर धामी सरकार हरकत में आती दिख रही है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड की धामी सरकार ने प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए खेल नीति का ऐलान किया था लेकिन इसका शासनादेश तक जारी नहीं हो पाया था। अब इसको लेकर धामी सरकार हरकत में आती दिख रही है।

प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्य ने अधिकारियों को जल्द शासनोदश जारी करने के आदेश दिए हैं। खेल नीति का शासनादेश जारी होते ही नई खेल नीति का खिलाड़ियों को लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

खेल मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों के साथ बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। तय हुआ कि 8 से 16 साल के छात्रों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए जल्द ही खेल छात्रवृत्ति दी जाएगी। हरियाणा की तर्ज पर सरकार मेधावी खिलाड़ियों के लिए खेल छात्रवृत्ति योजना शुरू करेगी। इसके अलावा प्रदेश की नई खेल नीति का शासनादेश भी शीघ्र जारी किया जाएगा।

बैठक में खेल विश्वविद्यालय के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। विभागीय मंत्री ने सभी जिलों के डीएम को आदेश दिए कि खेल विश्वविद्यालय के लिए 100 एकड़ जमीन तलाशी जाए। इसके साथ ही ऊधमसिंह नगर जिले में बालिकाओं के लिए स्पोर्ट्स कॉलेज खोला जाएगा।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

खेल मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि बैठक में निर्देशित, आदेशों और प्रस्तावों को समय पर पूरा करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आठ से 16 साल तक के बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही खेल छात्रवृत्ति योजना शुरू की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को खेल छात्रवृत्ति का प्रस्ताव तैयार करने को कहा।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">