उत्तराखंड | विधानसभा भर्तियों पर सियासत गर्मायी, मंत्री जी बोले- नियुक्तियों में नहीं हुआ घालमेल

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि विधानसभा में नियुक्ति देने के मामले में उत्तर प्रदेश को भी पीछे छोड़ दिया है। उत्तराखंड विधानसभा में उत्तर प्रदेश की विधानसभा से ज्यादा कर्मचारी तैनात हैं। उन्होंने विधानसभा में हुई भर्तियों में भी गड़बड़ी का आरोप लगाया है। माहरा ने कहा कि पूर्व में 129 भर्तियों में खेल हुआ है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में विधाासभा में भर्तियों को लेकर बवाल मचा हुआ है। कांग्रेस ने इस मामले में सरकार को घेरते हुए मामले की जांच की मांग की है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि विधानसभा में नियुक्ति देने के मामले में उत्तर प्रदेश को भी पीछे छोड़ दिया है। उत्तराखंड विधानसभा में उत्तर प्रदेश की विधानसभा से ज्यादा कर्मचारी तैनात हैं। उन्होंने विधानसभा में हुई भर्तियों में भी गड़बड़ी का आरोप लगाया है। माहरा ने कहा कि पूर्व में 129 भर्तियों में खेल हुआ है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा में बड़े नेताओं के चहेतों को रेवड़ी की तरह नौकरियां बांटकर प्रदेश के युवाओं से छलावा किया गया है। उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यों वाली विधानसभा में 543 कर्मचारी व अधिकारी कार्यरत हैं, जबकि 70 सदस्यों वाली उत्तराखंड की विधानसभा में 560 से अधिक कर्मचारी व अधिकारी कार्यरत हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। जिसका यह मतलब नहीं है कि नियमों को ताक पर रखकर सिर्फ पहुंच वाले और बड़े लोगों के सगे संबंधियों को ही मौका दिया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा में भाजपा के कई बड़े नेताओं और मंत्रियों के नजदीकियों को नौकरी दी गई है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

वहीं तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष और वर्तमान में धामी सरकार में मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल नियुक्तियों को जायज ठहरा रहे हैं। मीडिया ने जब अग्रवाल से सवाल किया तो वे बोले की उस वक्त की गई नियुक्तियां टेंपररी अरेजमेंट था। हालांकि मीडिया के काउंटर करने पर अग्रवाल साफ साफ जवाब नहीं दे पाए और इन नियुक्तियों को सही ठहराने लगे।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">