उत्तराखंड | मौसम विभाग का रेड अलर्ट, इन जिलों में छुट्टी के आदेश जारी

उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बाद 20 जुलाई को उत्तराखंड के चार जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश जारी हो गए है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)
उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बाद 20 जुलाई को उत्तराखंड के चार जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश जारी हो गए है।

बता दें कि 20 जुलाई को मौसम विभाग के रेड अलर्ट के चेतावनी के चलते टिहरी, पिथौरागढ़, चंपावत और नैनीताल जिले में डीएम ने कक्षा 01 से 12 तक के सभी शासकीय, अशासकीय/निजी विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्रों को बन्द रखने के आदेश जारी कर दिए है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

बता दें कि मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 48 घंटे मौसम के लिहाज से भारी साबित हो सकते है। मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में भारी बारिश के आसार हैं।

वहीं सीएम धामी भी मौसम विभाग की चेतावनी के बाद अलर्ट मोड में है। उन्होंने अधिकारियों को आपदा से संबंधित किसी भी चुनौती से निपटने के लिए हर समय तैयार रहने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रबंधन की दृष्टि से हर स्तर पर सतर्कता बरती जाए, इस सम्बन्ध में सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के भी उन्होंने निर्देश दिये हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">