उत्तराखंड |  दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया किशोर डूबा, परिजनों में कोहराम

देहरादून के मालदेवता टूरिस्ट स्पॉट पर एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पुलिस और SDRF के गोताखोरों ने पानी में तलाशी अभियान चलाया। इसके बाद पानी की गहराई में युवक का शव बरामद किया गया।
 
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) देहरादून के मालदेवता टूरिस्ट स्पॉट पर एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पुलिस और SDRF टीम द्वारा पानी में तलाशी अभियान चलाया। इसके बाद पानी की गहराई में युवक का शव बरामद किया गया।

 

मृतक युवक की पहचान मयूर विहार निवासी रवि रावत उम्र 16 के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि रवि अपने दोस्तों के साथ माल देवता घूमने आया था। इसी दौरान झरने मे नहाते समय वो पानी में डूब गया। साथियों ने बचाने की बहुत कोशिश की परन्तु तब तक वह पानी मे ओझल हो गया था। SDRF टीम द्वारा पानी की गहराई में जाकर शव को बरामद किया गया।