उत्तराखंड | इस बार PMO से होगी केदारनाथ यात्रा की मॉनीटरिंग, पीएम देखेंगे सीधा प्रसारण

उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के अक्षय तृतीया के पर्व पर तीन मई को कपाट खुलने के साथ ही इस वर्ष की चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। वहीं छह मई से केदारनाथ यात्रा भी शुरू हो रही है। खास बात यह है कि मॉनीटरिंग इस बार सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय से होगी। खुद प्रधानमंत्री अपने कार्यालय से यात्रा का लाइव प्रसारण देखेंगे।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के अक्षय तृतीया के पर्व पर तीन मई को कपाट खुलने के साथ ही इस वर्ष की चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। वहीं छह मई से केदारनाथ यात्रा भी शुरू हो रही है। खास बात यह है कि मॉनीटरिंग इस बार सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय से होगी। खुद प्रधानमंत्री अपने कार्यालय से यात्रा का लाइव प्रसारण देखेंगे।

मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और जिलाधिकारी भी अपने कार्यालय से यात्रा व्यवस्थाओं का आंखों देखा हाल जान सकेंगे। केदारनाथ से रुद्रप्रयाग और देहरादून से पीएमओ को इंटीग्रेटेड नेटवर्क से लिंक किया जा रहा है। यह पहला मौका है जब प्रधानमंत्री कार्यालय से केदारनाथ यात्रा को लाइव देखा जाएगा।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

इस बार बाबा केदार की यात्रा को स्वयं पीएम मोदी अपने कार्यालय से देखेंगे। यात्रा के लाइव प्रसारण और मॉनीटरिंग के लिए स्वान और एनआईसी ने केदारनाथ से सोनप्रयाग के बीच 10 हाई फ्रीक्वेंसी आईपी कैमरा लगाए हैं। इन कैमरा के जरिये पूरे केदारनाथ सहित 17 किमी पैदल रास्ते के हर हिस्से पर नजर रखी जाएगी। सोनप्रयाग से रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी कार्यालय को रेडियो फ्रीक्वेंसी से लिंक किया गया है।

डीएम कार्यालय और यात्रा कंट्रोल रूम में लगी एलईडी के माध्यम से केदारनाथ यात्रा पर नजर रखी जा सकेगी। वहीं, जिला कार्यालय रुद्रप्रयाग से सचिवालय को इंटीग्रेटेड नेटवर्क और पीएमओ कार्यालय को एनआईसी इंटीग्रेड से लिंक कर यात्रा को लाइव देखा जा सकेगा। वहीं, यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों के साथ वीडियो व ऑडियो कॉलिंग से संवाद होगा।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">