उत्तराखंड के शटलर लक्ष्य सेन को प्रतिष्ठित अर्जुन अवॉर्ड, दादाजी को किया समर्पित

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के गोल्डन ब्वाय शटलर लक्ष्य सेन को प्रतिष्ठित अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। इसकी जानकारी लक्ष्य ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर साझा की।
शटलर लक्ष्य सेन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं में से एक के रूप में घोषित किए जाने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह ऐसा संयोग है कि इन पुरस्कारों की घोषणा 14 नवंबर को की जाती है, ठीक उसी दिन जब मेरे प्यारे दादा स्वर्गीय श्री सी.एल. सेन 2013 में हमें छोड़कर चले गए थे। दादाजी, यह आपके लिए है।'