उत्तराखंड के युवा संगीतकार गुंजन डंगवाल की सड़क हादसे में मौत

 
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट ) उत्तराखंड के लिए दुखद खबर है। संगीत इंडस्ट्री के उभरते हुए युवा संगीतकार गुंजन डंगवाल का एक भीषण सड़क हादसे में निधन हो गया है। जिसके बाद से उत्तराखंड लोक-संगीत जगत में शोक की लहर है।

 

बताया जा रहा है कि गुंजन डंगवाल निजी काम से चंडीगढ़ गए थे, शनिवार सुबह यहां पंचकूला में एक भीषण हादसे में उनका निधन हो गया। गुंजन डंगवाल मूल रूप से टिहरी जनपद के घनसाली के रहने वाले थे। उनकी पढ़ाई लिखाई टिहरी में हुई थी। उनका परिवार देहरादून में रहता है।  इस दुःखद खबर मिलने के बाद गुंजन के माता-पिता समेत उनके कई परिवार के सदस्य चंडीगढ़ के रवाना हो गए है। 

 

गुंजन डंगवाल उत्तराखंड के संगीत जगत का एक जाना माना नाम था। उन्होंने कई हिट गानों में संगीत दिया था, साथ ही संगीत के साथ नये प्रयोग करने को लेकर भी गुंजन डंगवाल चर्चाओं में रहते थे।

गुंजन ने बहुत कम उम्र में आछरी जागर- ” चैता की चैत्वाली, पहाड़ी अ-कापेला, नंदू मामा की स्याली, ऊडांदू भौंरा जैसे शानदार गीतों को अपने संगीत में पिरोया। यही वजह भी है कि गुंजन का संगीत गढ़वाल-कुमाऊं के लोक मानस में नई छाप के साथ विद्यामान है। गुंजन इन दिनों पहाड़ी अ-कपेला 3 की तैयारी कर रहे थे।उनकी मौत की खबर से उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।