उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने बताया कब होगी बारिश

उत्तराखंड में जल्द ही मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में तेज हवाओं संग बारिश की संभावना है, वहीं मंगलवार को राजधानी दून समेत मैदान से लेकर पहाड़ तक जबरदस्त बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञानियों ने बारिश के साथ ही कहीं-कहीं बिजली गिरने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के चलने की भी संभावना जताई है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में जल्द ही मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में तेज हवाओं संग बारिश की संभावना है, वहीं मंगलवार को राजधानी दून समेत मैदान से लेकर पहाड़ तक जबरदस्त बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञानियों ने बारिश के साथ ही कहीं-कहीं बिजली गिरने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के चलने की भी संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक, तीन मई को पूरे प्रदेश में बारिश होने के बाद चार व पांच मई को राज्य के पर्वतीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ ही बारिश होगी, जबकि मैदानी क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन मौसम के बदले मिजाज के चलते छह व सात मई को एक बार फिर मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश की संभावना है।

उनके मुताबिक बकौल विक्रम सिंह, पर्वतीय इलाकों में बारिश के साथ तेज गर्जना संग बिजली गिरने की भी पूरी संभावना है। कुछ इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओें के चलने की भी संभावना है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">