तीन सर्जरी के बाद ऋषभ को मुंबई एयरलिफ्ट क्यों किया गया ? सामने आई वजह

बीते साल 30 दिसंबर की सुबह-सुबह भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर  बल्लेबाज ऋषभ पंत सड़क हादसे में घायल हो गए थे। फिलहाल मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)
बीते साल 30 दिसंबर की सुबह-सुबह भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर  बल्लेबाज ऋषभ पंत सड़क हादसे में घायल हो गए थे। फिलहाल मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

पहले ऋषभ पंत का देहरादून के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा था। यहां उनकी तीन सर्जरी की गई थीं। एक सप्ताह यहां भर्ती रहने के दौरान दर्द से राहत के लिए उन्हें पेन थेरेपी भी दी जा रही थी। अस्पताल में पांच विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में ऋषभ का उपचार किया जा रहा था। बीसीसीआई के साथ ही केंद्र सरकार भी उपचार की मॉनीटरिंग कर रही थी।

अस्पताल प्रबंधन से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इलाज के लिए सभी चिकित्सकीय सुविधाएं मुहैया कराई गई थीं। लिगामेंट के इलाज की भी अस्पताल में पूरी व्यवस्था है। लेकिन, बीसीसीआई के अनुरोध पर उन्हें मुंबई भेजा गया है। बीसीसीआई का उनका कहना है कि बीसीसीआई के साथ अनुबंध के चलते भारतीय क्रिकेटरों की स्पोर्ट्स इंजरी का इलाज कोकिलाबेन अस्पताल में होता है।

ऋषभ पंत को मुंबई पहुंचाने के लिए बीसीसीआई ने चार्टर्ड प्लेन की व्यवस्था की थी। मैक्स अस्पताल के दो विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में पहले ऋषभ पंत को एंबुलेंस से जौलीग्रांट एयरपोर्ट और फिर चार्टर्ड प्लेन से मुंबई ले जाया गया। करीब 3.48 बजे वह मां सरोज पंत और बहन साक्षी के साथ मुंबई रवाना हो गए।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">