UKSSSC एग्जाम से पहले नकल माफिया हाकम सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sep 21, 2025, 17:13 IST
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) यूकेएसएसएससी स्नातक स्तरीय परीक्षा से ठीक एक दिन पहले उत्तराखंड पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने उत्तराखंड का नकल माफिया हाकम सिंह और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक हाकम सिंह अभ्यर्थियों को UKSSSC की परीक्षा में पास कराने का झांसा दे रहा था और इसके एवज में एक बच्चे से 12 से 15 लाख रुपए की मांग कर रहा था। योजना यह थी कि यदि परीक्षार्थी स्वतः चयनित हो जाते तो आरोपी रकम हड़प लेते और असफल होने की स्थिति में भविष्य की परीक्षाओं में पैसे "एडजस्ट" करने के नाम पर अपने झांसे में लेने की योजना थी.
मास्टरमाइंड हाकम सिंह पहले भी इसी तरह के धोखाधड़ी के मामलों में जेल की हवा खा चुका है.