चुनाव से पहले अपराधियों को रिहा कर भय का माहौल बना रही है सरकार: भट्ट

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए प्रदेश में भय व आतंक का वातावरण बनाने का आरोप लगाया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इस बात पर गम्भीर आपत्ति व्यक्त की कि राज्य सरकार प्रदेश के जेलों में गंभीर अपराधो में बंद अपराधियों को लगातार पैरोल पर रिहा कर रही है।
 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए प्रदेश में भय व आतंक का वातावरण बनाने का आरोप लगाया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इस बात पर गम्भीर आपत्ति व्यक्त की कि राज्य सरकार प्रदेश के जेलों में गंभीर अपराधो में बंद अपराधियों को लगातार पैरोल पर रिहा कर रही है।


उन्होंने कहा कि अब जब प्रदेश में विधान सभा चुनाव होने वाले है, राज्य में सुरक्षा व शांति का वातावरण होना चाहिये जिससे लोग निडर हो कर काम कर सके और मतदाता वोट दे सके। लेकिन मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता इस बात को समझते हुए कि इस बार विधानसभा चुनाव में उनकी सरकार नहीं आयेगी प्रदेश में भय का माहौल बना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अगर एक जिले की जेल में स्थान की कमी है तो अपराधी दूसरे जिले की जेल में भेजे जा सकते हैं। लेकिन अपराधियों को छोड़ना बिल्कुल अनुचित है। उन्होंने कहा कि अपराधियों को पैरोल पर रिहा करने के पीछे कांग्रेस सरकार व कांग्रेस नेताओं की नियत ख़राब दिखाई दे रही है। भाजपा इसका विरोध करती है।